फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में 2.5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
कैप के साथ सेल्फी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
ठंड बना रही नित नए रिकॉर्ड, ठिठुरे शहरवासी
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जताई घने कोहरे के साथ बारिश की आशंका
बरेली। 38 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद से ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार रात की ठंड ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने मौसम के तल्ख मिजाज से फिलहाल राहत की संभावना से इनकार किया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम बुधवार को और झ्यादा खराब हो सकता है। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में हल्की या मध्यम बारिश की आशंका है। सोमवार देर रात से चल रही बर्फीली हवा के चलते न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ गई है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने से धूप का तोहफा शहरवासियों को मिला। डॉ. गुप्ता ने तीन जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ हावी रहने से शहर में हल्की, या मध्यम बारिश के साथ शीतलहर का कहर हावी रहने की आशंका है। मंगलवार को दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम यानी 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे भी मौसम में बदलाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अस्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें