बरेली। मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजाें की संख्या करीब तीन गुना बढ़ गई है। करीब तीस मरीज रोजाना इस समय अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। लापरवाही करने वालों को हार्ट अटैक का जोखिम बना हुआ है। डॉक्टर पुराने मरीजों की दवा की डोज जरूरत के हिसाब से बढ़ा रहे हैं।
डॉ.एएम अग्रवाल के मुताबिक सर्दी में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों में हार्ट के बाएं हिस्से में खराबी आने के कारण खून शरीर के अन्य अंगों में पहुंचने की बजाए फेफड़ों में जमा होने लगता है। जिससे फेफड़ों में जकड़न के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। उन्होंने बताया कि सर्दियां में बच्चों-बुजुर्गों के लिए तो खतरनाक होती है लेकिन उन लोगों के लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण बनती हैं जो हाई ब्लड प्रेशर या दिल की किसी बीमारी से पीड़ित हों। ब्यूरो
शराब से हो सकती है ये समस्या
डॉ. के मुताबिक इस मौसम में शराब का इस्तेमाल तो बिल्कुल न करें, क्योंकि शराब ठंड का अहसास तत्काल तो कम कर देते हैं, लेकिन इससे उनके ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इस मौसम में ऐसे रोगी एक बार अपने डॉक्टर से मिल कर अपनी दवाओं पर जरूर चर्चा कर लें। ऐसा करना उनके लिये लाभदायक ही होगा और हो सके तो डाक्टर के साथ लगातार संपर्क में रहें।