फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के सितम से राहत के आसार नहीं.. हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में लिपटा रहा दिन, सूरज पर रहा बादलों का पहरा
विज्ञापन

नए साल में कोहरे से मिल सकती है राहत
बरेली। मंगलवार की तरह चटख धूप की आस लगाए बैठे लोगों को मौसम ने झटका दे दिया। बुधवार को सुबह से ही शहर पर कोहरे की चादर बिछी रही। सूरज पर बादलों का पहरा रहा। धूप निकली भी मगर बेदम रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से छा रहे बादलों के कारण सर्दी के सितम से राहत मिलने के अभी आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। नए साल में कोहरे से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी दिशा से चली हवाओं की वजह से शहर में बुधवार को बर्फीली हवाओं का कहर जारी रहा। लोग दिन भर कोहरे की चपेट में रहे। दोपहर करीब ढाई बजे बादलों की ओट से सूरज चमका, धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं से बेअसर रही। सर्दी ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। बेहद जरूरी काम पड़ने पर ही घरों से लोग निकले। आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि शहर में पश्चिमी विक्षोभ हावी हो गया है। जिसके असर से बादलों के मंडराने का दौर भी जारी हो गया है। उन्होंने 30 और 31 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, बारिश के बाद कोहरे का कहर कम होने से शहरवासियों को राहत मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें