फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ तेज हवा फसल के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन दिन पहले बोये गए गेहूं की कम हो जाएगी पैदावार, गन्ना, सरसों में भी होगा नुकसान

बरेली। बारिश के साथ तेज हवा फसलों के लिए नुकसानदायक हो गई है। अगर अब भी बारिश नहीं रुकी तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से हो रही बारिश से खेतों में पानी भी भर गया है। मिट्टी गीली होने की वजह से गन्ना और सरसों की फसल गिरने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, सब्जियों के पत्ते गिरने से भी पैदावार घट जाएगी। प्रगतिशील किसान अनिल साहनी ने बताया कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान दो-तीन दिन पहले बोयी गई गेहूं या अन्य फसलों को होगा। मिट्टी की ऊपरी परत में पपड़ी जमने से बीज को अंकुरित होने में दस दिन से ज्यादा समय लग जाएगा। इससे फसल और ज्यादा पिछड़ जाएगी, जिससे पैदावार प्रभावित होगी।

ओले भी गिरे

बृहस्पतिवार रात मीरगंज कस्बा, शीशगढ़, बहेड़ी, भोजीपुरा आदि इलाकों में ओले भी गिरे हैं। इस वजह से भी सर्दी ज्यादा बढ़ गई है। साथ ही किसानों की चिंता भी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें