फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में जलभराव, सड़कों पर हुई कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन

 शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश सेे तमाम इलाकों में भर गया पानी
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भरे गए गड्ढों का कोलतार और बजरी भी धुल गई

बरेली। बरसात ने नगर निगम की नाला सफाई की पोल एक बार फिर पोल खोलकर रख दी। रविवार रात से हो रही बारिश से शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। गलियों के साथ ही सड़कें तक जलमग्न हो गईं। सफाई न होने के चलते नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर गया, जिससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। कुछ ही दिन पैचवर्क करके भरे गए सड़कों के गड्ढे भी थोड़ी से बरसात में ही फिर पहले जैसे नजर आने लगे हैं।
उखड़ गया पैचवर्क, हो गई कीचड़
बरसात के बाद जलभराव होने से आशुतोष सिटी की सड़क पर कीचड़ हो गई। कुछ ही पहले पैचवर्क करके भरे गए गड्ढे भी खुल गए। लोगों ने बताया कि यहां की सड़क कुछ ही दिन पहले बजरी और मिट्टी डालकर गड्ढामुक्त की गई थी। मगर बरसात से यहां गड्ढे खुलने के साथ ही कीचड़ हो गया। वार्ड 46 गांधीपुरम में सेंवइयों वाली गली, हार्टमन कॉलेज रोड पर भी पानी भर गया। शुक्रवार को बरसात के चलते कूड़ा न उठने से स्थित और ज्यादा बदतर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तो पांच साल से झेल रहे नर्क
सिद्घार्थनगर मेें भी जलभराव के चलते हालात काफी खराब हैं। लोगों ने बताया कि यहां पिछले पांच साल से जलभराव की समस्या है। थोड़ी बारिश में ही पानी भर जाता है। बारिश के मौसम में तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। वे लोग मेयर, नगर आयुक्त और विधायक से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

थोड़ी सी बारिश में घुटनों तक पानी

नगर निगम से कुछ ही दूरी पर स्थित सिकलापुर का मुख्य मार्ग जलनिकासी की व्यवस्था न होने के चलते शुक्रवार को जलमग्न हो गया। सड़क पर घुटनों तक पानी भरा था, जिसके चलते आवागमन में भी खासी दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि नगर निगम को यहां की समस्या से कई बार अवगत कराया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें