फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और ये गड्ढे.. अब खुद रखें अपना ख्याल

विज्ञापन
कोहरा और ये गड्ढे.. अब खुद रखें अपना ख्याल - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सर्दी की दस्तक के साथ घने कोहरे की भी शुरुआत हो गई है जो अगले कई दिन तक रात में सफर करने वालों की परीक्षा लेगा। गड्ढों की वजह से पहले से असुरक्षित सड़कें इस कोहरे की वजह से और ज्यादा खतरनाक बन सकती हैं, लिहाजा कोहरे के बीच सड़कों पर सफर करते वक्त ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

बुधवार तड़के घना कोहरे और बादलों के बीच हल्की हवा से पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरे और बादलों ने पूरे दिन धूप नहीं खिलने दी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि दो-तीन दिन घने कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक एचएस कुशवाहा के अनुसार अब न्यूनतम तापमान 15 से नीचे ही रहेगा। कोहरा कुछ दिन तक छाया रहेगा, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें