फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं ने साथ दिया तो पूरे हफ्ते होगी झमाझम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हफ्ते भर से उमस और धूप की तपिश सहन कर रहे शहरवासियों को रविवार को हल्की बारिश होने के बाद कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं ने साथ दिया और अपना रुख नहीं बदला तो अगले छह दिन शहर में अच्छी-खासी बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश से तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि शहर में करीब हफ्ते भर से बादल मंडराने के बावजूद इसलिए बारिश नहीं हुई क्योंकि हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व होने से शहर में उच्च दवाब का क्षेत्र बना रहा। इससे बादल तो घिरे लेकिन बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को निराश होना पड़ा। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे ही मौसम के आसार है। रविवार की दोपहर हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम हुई तो शहर में बना उच्च दवाब का क्षेत्र कम होने से बादल घिर आए और फुहार पड़ने से शहरवासियों को राहत मिल गई। उन्होंने अगले छह दिनों तक हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम बने रहने पर हर दिन बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नमी का स्तर 83 से 85 प्रतिशत तक दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें