फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़कों पर लहर, घरों में कैद हुआ शहर

Tue, 05 May 2026 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 55 मिलीमीटर बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। अफसर जलभराव से निपटने की पुख्ता तैयारी का दावा करते रहे, इधर शहर जलमग्न हो गया। सोमवार सुबह जब शहरवासियों की आंख खुली तो वे घर से बाहर नहीं निकल सके। सड़कों पर जलभराव के बीच वाहनों के गुजरने पर लहरें उठ रही थीं।
विज्ञापन

हजियापुर में सड़क व नाले में कोई अंतर ही नहीं दिख रहा था। नालों की बैरिकेडिंग की वजह से हादसे की आशंका कम रही, पर लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। सुभाषनगर पुलिया के नीचे जलभराव की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा सके।
सुभाषनगर, संजयनगर, मॉडल टाउन, मलूकपुर और बिहारीपुर में सड़कों पर कई फुट तक पानी भर गया। सुभाषनगर पुलिया के नीचे हुए जलभराव से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। स्कूल वैन सुभाषनगर में प्रवेश नहीं कर पाईं, जिसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। वीआईपी इलाकों में शुमार मॉडल टाउन में रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज के पास की सड़कें जलमग्न रहीं। छात्र साइकिलों से पानी के बीच से निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें