फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेल जगत में शोक की लहर, नहीं रहे डॉ. एसएम सीरिया

Wed, 04 Dec 2024 01:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रहे 71 वर्षीय डॉ. एसएम सीरिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिले में सेपकटाकरा के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। देर शाम उनके निधन की सूचना से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

डॉ. सीरिया ने कॉलेज में विभागाध्यक्ष रहते हुए राष्ट्रीय फलक पर शहर का नाम रोशन किया। सेपकटाकरा और तैराकी में उन्होंने विशेष पहचान बनाई। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया। वह वर्ष 2012-13 में सेवानिवृत्त हुए। परिवार के साथ वह (दो बेटे और एक बेटी) आकाशपुरम में रह रहे थे। उनके पिता भी राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट थे। उनके शिष्य वर्तमान में क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक जैसे पदों पर आसीन हैं।
वह लंबे समय तक उप्र सेपक टाकरा एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव और इंडियन फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रहे। उन्होंने साई सेंटर के माध्यम से सेपक टाकरा को स्थापित किया और बरेली को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए। उनके निधन की खबर सुनकर अनीश नरूला, प्रो. चारू मेहरोत्रा, डॉ. अलका मेहरोत्रा, अंकित चौहान, सिद्धराज सिंह, विशाल, तानसेन अदि उनके आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें