सीबीगंज। उखड़े खड़ंजे और जलभराव से आजिज मथुरापुर के लोगों ने शनिवार को सांसद और सभासद का पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मथुरापुर जाने वाली सड़क कई जगह से टूट गई है। वहां पानी भी भर गया है। इससे लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आने वाले छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। ठेकेदार ने निर्माण के नाम पर मंदिर वाली गली का खड़ंजा उखाड़ दिया है। जिसमें जलभराव हो गया है। इसी रोड से दिवाली पर गोवर्धन पूजा की शोभा यात्रा भी निकाली जानी है। इसे ठीक कराने के लिए लोगों ने सांसद, विधायक, सभासद से कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान लोगों ने शनिवार को सांसद और सभासद का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया।