फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जलभराव से खाली प्लॉट बना तालाब, नींव में समाया पानी... घर गिरने की नौबत, लोगों में दहशत

Fri, 04 Jul 2025 06:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा- नगर निगम नहीं कर रहा सुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के मठ लक्ष्मीपुर में जलभराव से खाली भूखंड का बड़ा हिस्सा महीनेभर से तालाब बना है। आसपास के मकानों की नींव में पानी समा रहा है। पुरानी दीवारें दरार दे गईं। फर्स धंस गए। घर गिरने की नौबत सामने है। लोग रह रहे हैं पर जब-जब बारिश होती है घर गिरने के अंदेशे में रात की नींद खराब होती है।

विज्ञापन


मठ लक्ष्मीपुर की प्रभावित महिलाएं महीने भर में चार बार नगर निगम गईं। समाधान दिवस में मंगलवार को लिखित शिकायत दी। इससे पहले महापौर को भी अवगत कराया पर समाधान नहीं निकल पाया। अलबत्ता नगर आयुक्त के आदेश पर बृहस्पतिवार को सुबह नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंची। 

टीम ने लोगों की दिक्कत को समझा पर जल निकासी की जिम्मेदारी जलकल की बताकर मौके से ही जलकल अभियंता से फोन पर बातचीत की। महिलाएं इससे संतुष्ट न थीं। उन्होंने कहना था कि नगर निगम के अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं और समस्या हम झेल रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नाला जाम होने से है जलभराव... सफाई कराने की संस्तुति
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि नाले की सफाई न होने की वजह से जल भराव हुआ। अगर बारिश से पहले पूरा नाला साफ हो गया होता तो यह हाल न होता। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह अपने साथ मशीन और टीम लेकर पहुंचे तो यह हकीकत सामने आई। उन्होंने देखा कि मैनुअल सफाई नहीं हो सकती है। इसके लिए सुपर सकर मशीन की जरूरत है। इसलिए उन्होंने कहा कि यह जलकल विभाग कराएगा। जलकल अभियंता ईश्वर सिंह ने कहा कि मौके पर टीम जाएगी और जल निकासी कराएगी।

मठ लक्ष्मीपुर निवासी विशाल प्रजापति ने बताया कि जलभराव के चलते पीछे के कमरे की दीवार गिरने का खतरा है। फर्स धंस गया है। डर की वजह से उस कमरे की ओर कोई जाता नहीं। सीमा सिंह ने कहा कि कई लोगों के घर गिरने का खतरा है। यही हाल रहा तो बीमारी फैलेगी क्योंकि जहां जल भराव है वहां पर कूड़ा और मरे जानवर सड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें