बरेली। लगातार बारिश ने ट्रेनों की चाल को भी प्रभावित किया है। कई रेलखंडों पर जलभराव होने के कारण शनिवार के बाद रविवार को भी 19 से ज्यादा ट्रेनों ने तीन घंटे तक इंतजार कराया। हालांकि, किसी रेलखंड पर बड़े अवरोध का मामला सामने नहीं आया है।
रविवार को 13010 दून एक्सप्रेस, 13308-09 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13151-52 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12372 बीकानेर-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट, 12392-91 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने इंतजार कराया। 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 1253-84 डबल डेकर एक्सप्रेस, 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस, 05301 मऊ-अंबाला विशेष ट्रेन तीन घंटे तक लेटलतीफी का शिकार रहीं।