फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के बाद मंडी समिति में जलभराव

Wed, 03 Jul 2024 05:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक हुई बरसात के बाद मंडी परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। मंडी तालाब बनने से यहां आने वाले किसान और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। जलभराव से बीमारियां फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन

मंडी समिति में हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सरकार को यहां से लाखों रुपये का राजस्व भी मिलता है। इसके बाद भी मूलभूत सुविधाओं की ओर से किसी का ध्यान नहीं है। आलम यह है कि मंडी समिति में जलनिकासी तक का इंतजाम नहीं है। ऐसे में जरा सी बारिश से ही परिसर तालाब बन जाता है।
आढ़तों तक पानी जाने से खाद्य सामग्री भी खराब हो रही है। आढ़ती बदन सिंह, भीम ठाकुर, ओमप्रकाश प्रजापति, चंद्रपाल मौर्य व किसान अजय मौर्य, रामेश्वर दयाल आदि का कहना है कि मंडी परिसर में जलभराव के कारण रोज नुकसान हो रहा है। जलभराव होने के बाद परिसर के दो अलग-अलग हिस्सों की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा टूट गया था। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

वर्जन:
मंडी परिसर निचले इलाके में है। इस वजह से कस्बे का पानी भी परिसर में आ जाता है। परिसर के बाहर नाला न होने के कारण भी जलभराव हो जाता है।इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। - केपी सिंह, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें