फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि देरी से भेज रहा बाहरी परीक्षकों के नाम, प्रभावित हो रहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Wed, 03 Jul 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को 15 जुलाई तक परास्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन विवि ने अब तक कई कॉलेजों में बाहरी परीक्षकों के नाम ही नहीं भेजे हैं। ऐसे में परीक्षा तिथि मालूम करने जा रहे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विवि की ओर से संबद्ध कॉलेजों को 15 जून से 15 जुलाई तक परास्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आंतरिक और बाहरी परीक्षक के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कॉलेजों में 10 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। ऐसे में शिक्षकों के अवकाश पर होने के चलते परीक्षार्थियों को समस्या हो रही है। सेमेस्टर परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी जब प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि पता करने विभाग में पहुंच रहे हैं तो उन्हें वहां शिक्षक ही नहीं मिल रहे हैं। इस संबंध में छात्र नेताओं ने बरेली कॉलेज में विरोध दर्ज कराया था। नाम न बताने की शर्त पर संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने बताया कि स्नातकोत्तर के प्रैक्टिकल के लिए अब तक अधिकांश विषयों के बाहरी परीक्षकों के नाम विवि ने नहीं दिए हैं। दरअसल, प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षक विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज में दिए जाते हैं। परीक्षकों के नाम देरी से मिलने पर विद्यार्थियों को परीक्षा की सूचना देने का समय शिक्षकों को नहीं मिल पाता है। विगत दिनों कुछ कॉलेजों में स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सूची विलंब से मिलने पर स्थगित कर दिया गया था।

विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं को निर्धारित समय पर कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में लगातार कॉलेजों से समन्वय भी किया जा रहा है। अगर किसी को समस्या हो रही है तो वह विश्वविद्यालय में संपर्क कर सकता है। -डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें