फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्युत उपकेंद्र में जलभराव से 84 गावों की बिजली ठप

Tue, 08 Sep 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। लगातार बारिश से अलीगंज विद्युत उपकेंद्र में तीन फुट तक पानी भर गया। इस कारण उपकेंद्र से पोषित 84 गावों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। यह हाल सोमवार सुबह 3:30 से है। उपकेंद्र के कंट्रोल रूप में छोड़कर पूरे परिसर में पानी भरा है। वहीं, थाना परिसर में भी पानी भरा है। वहां आए फरियादियों को उससे होकर गुजरना पड़ा। अलीगंज-आंवला मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कार्य अधूरा होने से यह स्थिति बनी है। अधिशासी अभियंता आंवला दुर्गेश कुमार ने बताया कि पानी कम होने के बाद ही सुविधाएं बहाल हो सकेंगी। मार्ग का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें