पीने के लिए बाहर से लाना पड़ रहा पानी
फाहद जीशान ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में लोगों को नहाने तक के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। प्यास बुझाने के लिए भी बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने कहा कि केवल मलूकपुर ही नहीं, बल्कि शहर भर में जहां-जहां भी जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है, वहां नगर निगम प्रशासन तत्काल प्रभाव से सर्वे करवाए। कहा कि सर्वे कराकर सभी प्रभावित इलाकों की समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाए ताकि इस भीषण गर्मी में आम जनता को राहत मिल सके। जलकल विभाग के एई अजीत सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाकर समाधान कराया जाएगा।