बरेली। शांति विहार वार्ड की गंगानगर कॉलोनी में इन दिनों सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) की ओर से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बीते एक सप्ताह में यहां खोदाई के दौरान तीन जगह से पानी की पाइप लाइन टूट गई है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, लेकिन ठेकेदार उसकी मरम्मत नहीं करा रहा है।
कॉलोनीवासियों के मुताबिक, पीएनजी लाइन डालने के लिए ठेकेदार जेसीबी से खोदाई करवा रहा है। इस वजह से तीन जगह से पानी की लाइन टूट गई है। सीयूजीएल के असिस्टेंट मैनेजर राहुल ने बताया कि काम शुरू करने से पहले जलकल विभाग को पत्र भेजकर पानी की पाइपलाइन के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसके आधार पर ही खोदाई की गई है, लेकिन कई जगह अंदाजा न होने पर पाइप लाइन टूट गई। कई जगह लाइन को दुरुस्त भी करा दिया गया है। जहां बाकी है, उसे भी ठीक करा दिया जाएगा। संवाद