फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए खोदाई से पानी की पाइप लाइन फटी

विज्ञापन
पानी का पाइप ठीक करता निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चौपुला इलाके में करीब छह घंटे तक बाधित रही पानी की आपूर्ति

बरेली। चौपुला चौराहे पर शुक्रवार को सीवर लाइन की खोदाई के दौरान पानी की लाइन फट गई। सड़क पर पानी भर जाने से खोदाई का काम रोक दिया गया। करीब छह घंटे तक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सीवर लाइन की खोदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया है। लिहाजा खोदाई का काम रोक दिया गया। जल निगम को फोन कर पानी की सप्लाई रुकवाई गई। करीब तीन घंटे बाद मरम्मत का काम शुरू हो सका। जल निगम की अंधाधुंध खोदाई से चौपुला पर पहले भी कई बार पानी की पाइप लाइन फ ट चुकी है। कालीबाड़ी में पाइप लाइन फटने से लोगों ने कई दिन तक पेयजल संकट झेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें