फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ा, तीन हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर से सटे गांव पानी से घिर गए हैं। किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वह नदी के उस पार स्थित खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर और इसके मजरा चितुपुरा व धीमरी के पास से बहगुल नदी गुजर रही है। ग्रामीणों ने कई बार यहां पर पुल बनवाने की मांग की, लेकिन जिम्मेदारों ने अनसुना कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से वहां एक पुलिया का निर्माण करा दिया, लेकिन बाढ़ आने पर वह डूब जाती है। इस बार भी यही हुआ। अब ग्रामीणों को अपने खेतों पर जाने के लिए 20 किलोमीटर घूमकर जाना हो रहा है। प्राथमिक स्कूल में पानी भर जाने से वहां बच्चाें और शिक्षकों के लिए खतरा बना हुआ है।
ये गांव भी प्रभावित : भुता, केसरपुर, अधकटा, कीरतपुर, नवदिया, सौआ, रंपुरा, खाईखेड़ा, पिपरिया, तिवरिया, गजराजपुर, बंजरिया, हाफिजगंज समेत 30 गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिम्मेदारों से कई बार कहने के बाद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे हम लोगों को दिक्कत हो रही है। - सत्यवीर, ग्रामीण
आपसी सहयोग से पुलिया बना ली है, पर बरसात में वह डूब जाती है। यह समस्या हम लोगों के लिए नासूर बन गई है। - हरीश, ग्रामीण
बाढ़ हर बार यहां तबाही मचाती है। इससे हम लोगों को काफी नुकसान होता है। जिम्मेदार फिर भी ध्यान नहीं दे रहे है। - नन्हे लाल, ग्रामीण
क्यारा ब्लॉक के सूदनपुर, धनैती, मिलक रौंधी, नंदगांव, गित्तौर, खजुआई गांव बाढ़ के मुहाने पर आ गए हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। बीडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवकों की ड्यूटी इन गांवों में लगाई है। पंचायत घरों व स्कूलों में बिजली पानी की व्यवस्थाएं ठीक कराई जा रही हैं। गांव के आसपास अभी से ऊंचे स्थानों को तलाश जा रहा है। रामगंगा नदी के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें