फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छत से रिसता रहा पानी, परेशान हुए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता शनिवार को अव्यवस्थाओं के बीच समाप्त हो गई। अंतिम दिन बारिश के चलते स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल की छत से पानी रिसने की वजह से टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को परेशानी हुई। मेज को वहां से हटाकर बैडमिंटन कोर्ट के पास लगाना पड़ा। कुछ देर बाद वहां भी टिन शेड से पानी टपकने लगा तो एक मुख्य कोर्ट को बीच में ही बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए युवा खिलाड़ियों के सामने पोल खुलने से जिले की खेल व्यवस्था की जमकर किरकिरी हुई। खिलाड़ियों और उनके कोचों ने स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर तंज भी कसे। उनका कहना था कि इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बुनियादी तैयारियों का ध्यान रखना चाहिए था। तमाम कमियों और फजीहत के बीच विजेताओं को पुरस्कार देकर इस तीन दिवसीय आयोजन का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें