फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की वादाखिलाफी से अब 300 बेड अस्पताल रोड पर मुसीबत

विज्ञापन
तीन सौ बेड रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

घोड़ा बटालियन रोड बंद होने के बाद एकाएक बढ़ा ट्रैफिक, संकरे मोड़ पर हादसे का भी खतरा
विज्ञापन

खुर्रम गौंटिया में दस दिन में खोदाई पूरा करने का वादा किया था, डेढ़ महीने बाद भी काम बाकी

बरेली। जल निगम के अफसरों ने एक बार फिर लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। ईसाईयों की पुलिया से बियावानी कोठी के बीच खुर्रम गौंटिया पर जो खोदाई उन्होंने दस दिन के अंदर पूरा करने का वादा कर सेना से घोड़ा बटालियन रोड खुलवाया था, उसे डेढ़ महीने बाद भी पूरा नहीं किया गया है। होली से पहले सेना के यह रोड बंद कर दिए जाने के बाद अब तीन सौ बेड अस्पताल रोड पर एकाएक ट्रैफिक बढ़ने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
जल निगम के अफसरों ने करीब डेढ़ महीने पहले ईसाईयों की पुलिया और बियावानी कोठी के बीच खोदाई शुरू की थी। चूंकि इस रोड पर शाहजहांपुर और पीलीभीत की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाला भारी ट्रैफिक गुजरता है लिहाजा जल निगम ने प्रशासन के माध्यम से सेना से यह कहते हुए घोड़ा बटालियन रोड खोलने का आग्रह किया था कि वह दस दिन में खुर्रम गौंटिया में सीवर लाइन डालने का काम पूरा करके सड़क को खोल देंगे। सेना ने प्रशासन के आग्रह पर घोड़ा बटालियन रोड खोल दिया लेकिन जल निगम अपने वादे के मुताबिक तेजी से खोदाई नहीं कराई। खुर्रम गौंटिया पर डेढ़ महीने बाद भी खोदाई अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अफसरों की वादाखिलाफी के बाद सेना ने होली से एक दिन पहले घोड़ा बटालियन रोड बंद कर दिया। इसके बाद अब दोनों तरफ का ट्रैफिक तीन सौ बेड अस्पताल रोड पर गुजर रहा है। एकाएक ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की वजह से तीन सौ बेड अस्पताल रोड पर दिन भर जाम लग रहा है। मालियों की पुलिया पर भी ट्रैफिक फंस रहा है। इसी रोड पर मस्जिद के पास सड़क घुमावदार और संकरी होने के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

खुदी सड़क पर दौड़ने लगा ट्रैफिक

ईसाईयों की पुलिया से बियावानी कोठी के बीच जल निगम का काम भी चार दिनों से बंद पड़ा है। तीन सौ बेड अस्पताल रोड पर बेतहाशा ट्रैफिक और जाम की वजह से लोगों ने बैरिकेड हटाकर लोगों ने इस खुदी सड़क पर गाड़ियां दौड़ानी शुरू कर दी हैं। इससे हादसे का खतरा तो बना ही हुआ है, अंधड़ की तरह दिन भर धूल के गुबार भी उड़ रहे हैं। इससे सड़क के नजदीक रहने वालों की भी मुसीबत बढ़ गई है।

ईसाईयों की पुलिया से बियावानी कोठी के बीच खोदाई का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - संजय कुमार, एक्सईएन जल निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें