फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रावास में हुई मारपीट के मामले में वार्डन ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में मारपीट के मामले में वार्डन ने शुक्रवार को तीन नामजद व 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीजी एवं शोध छात्रावास में बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। इसमें तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई थीं। इसको लेकर 24 घंटे तक मुख्य नियंता और वार्डन के बीच एफआईआर लिखवाने को लेकर खींचतान होती रही थी। शुक्रवार देर शाम वार्डन प्रो. त्रिलोचन शर्मा की ओर से बारादरी थाने में मारपीट, बलवा, धमकी, तोड़फोड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इसमें बीफार्मा चौथे वर्ष के छात्र हिमांशु, उसके साथी अमन, लिटिल व 25-30 अन्य पर धारदार हथियार व लाठी डंडे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वार्डन ने बताया, इनमें से कुछ लोग छात्रावास के कमरा संख्या 94 में रहने वाले छात्र रिषभ त्यागी के साथ भोजन के समय देखे गए थे। ऐसे में रिषभ के कमरे को सील करते हुए उसे छात्रावास से निष्कासित किया गया था। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें