फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम विवाह के महीने भर बाद वार्ड बॉय ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र के नवदिया में रविवार सुबह निजी अस्पताल के वार्ड बॉय फैजान का शव फंदे पर लटका मिला। उसने करीब एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था, इसके बाद से वह परिवार से अलग रह रहा था।
विज्ञापन

पत्नी जास्मीन ने पुलिस को बताया कि फैजान (28) और वह सीबीगंज के मथुरापुर के निवासी हैं। प्रेम विवाह के कारण दोनों के परिवार के लोग उनसे संबंध रखने से इन्कार कर रहे थे। इस बात को लेकर फैजान काफी तनाव में था।
जास्मीन ने बताया कि वह लोग निकाह के बाद से किराये पर कमरा लेकर किला के नवदिया में रह रहे थे। रात में शौहर खाना खाकर सोए थे। सुबह वह जागी तो देखा कि फैजान का शव उसके दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। उसने तुरंत अपने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। किला थाना प्रभारी अचल कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा और मौत की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है।
सिर में लगी चोट
फैजान के परिजन भी जानकारी मिलने पर पहुंचे और शव में सिर से खून निकलने की बात कहते हुए कुछ गंभीर आरोप लगाए। जास्मीन ने कहा कि जब उसने फैजान को फंदे से उतारा तो शव नीचे गिर गया और सिर में चोट से खून बहने लगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फैजान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मां जीनत निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें