फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुल को स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला पुल और लाल फाटक पुल पर रात का अंधेरा दूर नहीं हो सका है। हर रोज दोनों पुलों से रात्रि में दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। स्ट्रीट लाइट न होने से खतरा रहता है, लेकिन सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अफसर इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं जबकि यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के अभियंता कहते हैं कि किला पुल की मरम्मत के एस्टीमेट में स्ट्रीट लाइट नहीं है। नगर निगम काम कराएगा। वहीं लाल फाटक पुल के बारे में सेतु निगम के अफसर कहते हैं कि नगर निगम संचालन अपने हाथ में ले तो वे स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। कितना समय लगेगा। इस पर अफसर बोले-अभी निकाय चुनाव है। नगर निगम के अधिकारी व्यस्त हैं। अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता का कहना है कि नगर निगम स्ट्रीट लाइट का संचालन अपने हाथ में लेगा, लेकिन इसके लिए बोर्ड के स्तर से सहमति लेने आवश्यक है।
यह हाल है

सेतु निगम ने नगर निगम के पत्र के इंतजार में काम रोका

लाल फाटक का निर्माण सेतु निगम ने 31 मार्च को पूरा दिखा दिया है, लेकिन अभी तक स्ट्रीट लाइट के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जबकि इसके लिए पुल के बजट में धनराशि का प्रावधान है। पहले तो सेतु निगम के अभियंता कह रहे थे कि स्ट्रीट लाइट का संचालन कोई निकाय अपने हाथ में लेने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए काम शुरू नहीं हो रहा है। जब जिलाधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप दी तो भी काम शुरू नहीं कराया। अब सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक बीके सेन का कहना है कि नगर निगम से पत्र मिल जाए तो काम शुरू होगा।
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी के एस्टीमेट में नहीं है स्ट्रीट लाइट
पीडब्ल्यूडी जब किला पुल की मरम्मत का कार्य करा रहा था तब नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट के खंभे हटाए थे। पुल का निर्माण पूरा हुआ तो पीडब्ल्यूडी ने नगर निगम से स्ट्रीट लाइट लगाने का आग्रह किया, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह का कहना है कि पुल की मरम्मत के लिए जो एइस्टीमेट स्वीकृत हुआ है। उसमें स्ट्रीट लाइट का कोई प्रावधान नहीं है। अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुल के निर्माण की डीपीआर देखने के बाद ही वह स्पष्ट कर सकेंगे कि स्ट्रीट लाइट कौन लगाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें