बरेली। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में सदस्यों के 25 पदों के लिए मतदान शुक्रवार और शनिवार को होगा। पहले चरण में अंग्रेजी वर्णमाला के ए से सी तक के जिलों में मतदान होना है। इनमें बरेली, बदायूं और अमरोहा जिले शामिल हैं। बरेली से अकेले श्रीष मेहरोत्रा चुनाव मैदान में हैं। वह पहले भी बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का सदस्य चुनने के लिए बरेली में 4,395, बदायूं में 2,190 और अमरोहा में 998 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान न्यायालय परिसर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा। चार चरणों में मतदान और चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचित सदस्य ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुनेंगे। मतदान के लिए बार काउंसिल की ओर से जारी पहचान पत्र अनिवार्य होगा। श्रीश मेहरोत्रा बरेली कॉलेज के प्रोफेसर के पद से इस्तीफा देने के बाद वकालत के पेशे में आए थे। संवाद