फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधान के चार रिक्त पदों के लिए पड़े मत, चौखंडी में 87 मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय उपचुनाव में मंगलवार को हुए प्रधानों के चार रिक्त पदों के लिए मत पड़े। भदपुरा चौखंडी में सर्वाधिक 87.06 फीसदी, बहेड़ी अंबरपुर के ग्राम प्रधान पद के लिए 82.02 फीसदी मत पड़े। रामनगर लीलौर सहसा में 58.50 फीसदी, शेरगढ़ बनईया में 77.57 फीसदी मत पड़े।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत के वार्ड 41 एना में 54.23 फीसदी वोट पड़े। जिला पंचायत के रिक्त दो वार्ड के पदों के लिए वार्ड नंबर पांच नवाबगंज में 36.74 फीसदी, बिथरी चैनपुर के वार्ड 59 में 32.48 फीसदी मत पड़े हैं। उप निर्वाचन अधिकारी जग प्रवेश ने बताया कि मतदान के बाद मत पेटिका संबंधित ब्लॉक के स्ट्रांग रूम और स्कूलों में रखवा दिए गए हैं। आठ अगस्त सुबह मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें