फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बदायूं में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, कोटे को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 19 Nov 2022 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में शनिवार सुबह कार से घर लौट रहे विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में शनिवार सुबह हत्या का मामला सामने आया है। मूसाझाग थाना इलाके में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह थाना इलाके के गांव गिधौल के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रदीप अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के नजदीक रास्ते में कार रुकवा कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पर पुलिस, परिवार और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। 

परिवार वालों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदीप से कोटे को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने उन्हें 24 घंटे में गोली मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रदीप कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बदायूं SSP डॉ ओ.पी सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार कश्यप की गाड़ी के पास उनका शव और मौके से तमंचा मिला है। उनके सर पर गोली के निशान हैं। परिजनों से तहरीर ली जा रही है, उन्होंने स्थानीय धीरेंद्र से कोटे का विवाद बताया है। मामले में अग्रीम कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें