फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विसरा जांच से खुलेगा अंजली की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्कूल टूर पर बरेली गई छात्रा अंजली की वहां फन सिटी में हुई मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बुधवार को पुलिस को मिल गई। इसमें मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है, केवल शरीर के अंदरूनी अंगों की स्थिति बताई गई है। विसरा और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद इसका विश्लेषण कर फाइनल रिपोर्ट देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की नैनी व्यू कॉलोनी निवासी नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह रावत की बेटी अंजली हीरानगर के केवीएम स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। चिल्ड्रन-डे के मौके पर 14 नवंबर को स्कूल प्रबंधन बच्चों का टूर लेकर फन सिटी पार्क गया था। वहां संदिग्ध हालत में अंजली की मौत हो गई थी। स्कूल प्रबंधन छात्रा का शव लेकर हल्द्वानी पहुंच गया था। घर पर शव पहुंचते ही क्षेत्रवासियों की भीड़ एकत्र हो गई। विरोध की आशंका पर शिक्षक एंबुलेंस में ही छात्रा का शव छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पोस्टमार्टम कराया था। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण नहीं बताए गए हैं। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें