फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन अक्तूबर से बरेली क्लब मैदान में विराट दशहरा मेला, तैयारी शुरू

Sun, 28 Sep 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ का 39वां दशहरा मेला 3, 4, 5 अक्तूबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में लगेगा। शुक्रवार को मेला डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रतियोगिताएं होंगी। चार को लंका दहन, पांच को कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने बताया कि तीन अक्तूबर को फैंसी ड्रेस, डांस, चार को वॉइस ऑफ बरेली गायन, बेस्ट कपल प्रतियोगिता होगी। पांच को डांस बरेली डांस ग्रुप, मेला क्वीन प्रतियोगिता होगी। चार्टर अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर ने बताया कि मेले का टिकट ऑनलाइन भी मिलेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि तीन को स्टार नाइट में वैशाली विजय, दिव्यांशी पांडे, विशाल प्रकाश, वी रॉकर बैंड जलवा दिखाएगा। चार को मान सिंह, गोरा सिंह की टीम, पांच को मुंबई से पूजा ठाकरे की टीम की प्रस्तुति होगी।
पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा ने ट्राई साइकिल वितरण, विशाल अरोड़ा ने लकी ड्राॅ कूपन, क्लब सचिव संजय गर्ग ने आतिशबाजी के बारे में बताया। इस दौरान सह मेला निदेशक रोशन अग्रवाल, सह मेला निदेशक वीरेश मित्तल, राजीव बूबना, रोहित जिंदल, संदीप मेहरा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें