फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विपिन की अर्धशतकीय पारी से स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी को 37 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए। विपिन कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली। जकवान और लखन ने सटीक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित ओवर पूरे खेल सकी। टीम 18वें ओवर में 110 रनों पर ढेर हो गई। ताजवर ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से अदीब खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। यश ने भी दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अदीब खान के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।
मैच के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, पूर्व में हुई भारोत्तोलन और फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें