हाफिजगंज। ग्राम पंचायत हाफिजगंज में बुधवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने कई खेलों में भाग लेकर पुरस्कार जीते। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोहित कुमार और 100 मीटर में विपिन अव्वल रहे। 200 मीटर में मोहित ने और लंबी कूद में सैवाज अली ने पहला स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अनस बी, 100 मीटर में जोया पहले स्थान पर रही। 200 व 400 मीटर में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अनस बी, खोखो में प्राथमिक विद्यालय टांडा सादात को पहला स्थान मिला।
न्याय पंचायत मसीत वलीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में फैजान और 100 मीटर में सत्यम को पहला स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग (बालक) की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पिपरा निगाही तथा जूनियर बालक और बालिका वर्ग में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अटंगा योगी की टीम पहले स्थान पर रही।
जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अटंगा योगी तथा बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय लाई खेड़ा की टीम प्रथम स्थान पर रही। संकुल शिक्षक देवेंद्र गंगवार, हरीश कुमार, हर स्वरूप गौतम, मोहम्मद अख्तर आदि मौजूद रहे।
-
सनेकपुर विद्यालय का रहा दबदबा
नवाबगंज। न्याय पंचायत हरहरपुर मटकली के गांव सनेकपुर के विद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में बुधवार को विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्राथमिक स्तर की 30 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सनेकपुर के इब्राहिम ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर की दौड़ में इसी विद्यालय के सोनू व जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बॉबी पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी में भी विद्यालय के बच्चों ने पुरस्कार जीते। खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। शांतिस्वरूप, नरदेव, कुंवर सेन, पुष्पराज सिंह, नौशीन फातिमा, सुनीता कुमारी आदि लोग मौजूद रहे। खाईखेड़ा गांव में भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संवाद