फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर से ढका शहर, दो कदम चलना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन
मौसम का पहला कोहरा, वाहन भी रेंग रेंग कर चल रहे हैं । अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हाईवे पर ढाबों और चेकपोस्ट पर खड़े किए वाहन
विज्ञापन

ट्रेनों और बसों के इंतजार में घंटों ठिठुरते रहे यात्री

बरेली। कोहरे की चादर ने बुधवार रात शहर को ढक लिया। आलम यह था कि लोगों का चंद कदम चलना मुश्किल हो गया। रास्ता न दिखने पर चालकों ने हाईवे किनारे ढाबों पर ही ट्रक खड़े कर दिए। कोहरा पड़ने के कारण ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन

मंगलवार से एकाएक मौसम ने करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से रात में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। बुधवार को रात आठ बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। जिस कारण बाजार भी जल्द ही बंद हो गया। शहर की सड़कों पर चहल-पहल बहुत कम हो गई। रात दस बजे इस कदर कोहरा था कि सड़क पर दो फीट सामने का दृश्य भी नहीं दिख रहा था। वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे थे। कोहरे के कारण ठंड भी बढ़ गई। शहर में सरकारी अलाव तो नहीं दिखे लेकिन बस अड्डों, अस्पताल आदि जगहों पर लोग अलाव तापते दिखे। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को कई घंटे तक बैठे रहना पड़ा। कोहरे के कारण कितनी ट्रेनें लेट हुईं इसका पता तो बृहस्पतिवार को ही चलेगा। बसों के इंतजार में बस अड्डों पर यात्री घंटों परेशान रहे। कोहरे के कारण हाईवे पर हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस सायरन बजाते हुए गश्त करती रही। वाहन चालकों को सचेत किया जा रहा था की जरूरी हो तभी आगे बढ़े। वरना वाहनों को चेकपोस्ट या ढाबों पर खड़ा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें