फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की विनीता गंगवार और भाजपा की रश्मि पटेल ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी विनीता गंगवार और भाजपा की रश्मि पटेल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल किया। अपनी उम्मीदवार का मनोबल बढ़ाने के लिए इस दौरान दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार सुबह 11 बजे नामांकन शुरू हुए। सपा उम्मीदवार विनीता गंगवार समय से पहले ही कलक्ट्रेट पहुंच गई थीं। उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और पार्टी के कई पूर्व विधायक भी थे। कुछ देर इंतजार के बाद 11 बजे उन्हें नामांकन स्थल पर प्रवेश मिला। ढोल-नगाड़े के साथ भाजपा प्रत्याशी रश्मि पटेल साढ़े 11 बजे नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा और पार्टी के सभी विधायक भी थे। हालांकि नामांकन स्थल पर दोनों प्रत्याशियों के साथ उनके प्रस्तावक और अनुमोदक को ही प्रवेश दिया गया।
बता दें कि सपा उम्मीदवार विनीता गंगवार वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के करीबी अरविंद गंगवार की पत्नी हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल पूर्व मेयर सुभाष पटेल के बड़े बेटे सीमांत पटेल की पत्नी हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को बैरिकेडिंग
पर नहीं रोका तो भड़के सपाई
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट पर भारी फोर्स तैनात किया गया था। बाहर बैरिकेडिंग भी की गई थी। सपा उम्मीदवार विनीता गंगवार नामांकन के लिए पहुंचीं तो उन्हें अंदर भेजकर बाकी सपा नेताओं को बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया गया लेकिन भाजपा नेता पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के बजाय कलक्ट्रेट गेट की ओर जाने दिया। इस पर सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद गंगवार ने सख्त आपत्ति जताई। पुलिस से उनकी काफी देर नोंकझोेंक भी हुई। पुलिस ने भाजपाइयों को भी आगे न जाने देने का भरोसा दिया तो सपाई शांत हुए। इसी दौरान पहुंचे मेयर उमेश गौतम अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोककर लौटा दिया।
पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर
रही है भाजपा मगर जीतेंगे हम ही
सपा नेताओं ने किया दावा
सपा की उम्मीदवार विनीता गंगवार ने अपनी जीत का दावा किया और चुनाव जीतने के बाद जनपद के विकास के लिए बेहतर ढंग से काम करने की बात कही। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के साथ ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी सपा उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे सदस्यों पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है।
ईश्वर का भरोसा है और पार्टी नेताओं
का आशीर्वाद भी इसलिए हम जीतेंगे
भाजपा की उम्मीदवार रश्मि पटेल ने जीत के लिए ईश्वर का भरोसा और पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं और जिला पंचायत सदस्यों का साथ मिलनेे की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल में एक भी प्रमुख विकास कार्य की नींव तक नहीं पड़ी। उन्होंने सपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कई जिला पंचायत सदस्यों के खुद भाजपा से जुड़ने का दावा किया। उन्होंने भाजपा की जीत के बाद जनपद में विकास का पहिया घूमने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें