बहेड़ी। एसडीएम ने बाढ खंड के अधिकारियो के साथ्ज्ञ किच्छा नदी पर लगे जिओ फ्लैश फ्लड का निरीक्षण
बहेड़ी। लगातार बारिश से नैनीताल रोड पर तीसरे दिन भी जल भराव रहा। नगर के नूरी नगर, नई बस्ती सहित कई स्थानों पर जल भराव देखा गया। वहीं, पंजाबी कॉलोनी स्टेट बिजली विभाग के सब स्टेशन पर जलभराव होने के कारण दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। नगर पालिका के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक अहमद हसन पालिका टीम के साथ माथुर रोड पर नाले के ऊपर बने अवैध अतिक्रमण को हटाकर नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे, तब वहां एक महिला ने जेसीबी के आगे लेट कर विरोध किया। मजबूर होकर टीम को वापस लौटना पड़ा।
इन गांवों में भी जलभराव
इसके अलावा मुड़िया नबी बख्श, उतरसिया मोहलिया, बसुपुरा, हसनपुर,भुड़िया कॉलोनी, सिंगन खेड़ा, पंडरी-पंडरा आदि गांव में भी जलभराव की समस्या सामने आई। वहीं, दूसरी और उत्तराखंड के गौला बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से किच्छा नदी भी उफान पर है। प्रशासन ने किच्छा नदी के किनारे लगने वाले सभी गांवों में मुनादी कराई है ताकि किसी तरह की अनहोनी न होने पाए।
बहेड़ी। एसडीएम ने बाढ खंड के अधिकारियो के साथ्ज्ञ किच्छा नदी पर लगे जिओ फ्लैश फ्लड का निरीक्षण