फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: लखीमपुर खीरी में भालू बनकर घूम रहे किसान... इंसान से लेकर जानवरों में दहशत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 31 May 2023 07:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर

सार

ग्रामीण भालू बनकर खेतों में घूम रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग भी भालू बने ग्रामीणों को देख कर डर जाते हैं। जब भालू बनने की वजह पता लगती है तो हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन
भालू का हुलिया धारण किए किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद में कई गांवों के किसान बंदरों से परेशान हैं। बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों पर भी हमलावर हो रहे हैं। उत्पाती बंदरों से निजात पाने के लिए यहां के किसानों ने अनोखा तरीका अपनाया है। ग्रामीण भालू बनकर खेतों में घूम रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग भी भालू बने ग्रामीणों को देख कर डर जाते हैं। जब भालू बनने की वजह पता लगती है तो हैरान रह जाते हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, तहसील मितौली के गांव ढखौरा समेत आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीणों ने अपनी फसल रखवाली के लिए भालू की ड्रेस पहन कर फसलें बचाने का तरीका ईजाद किया है। किसानों का यह रूप देखकर बंदर और अन्य जानवर भाग रहे हैं।

मितौली तहसील के ढखौरा गांव बाईकुआं, चपरताला, हैरमखेड़ा, रहजनियां, फरिया, पिपरिया आदि दर्जनों गांव में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि यहां पर किसानों की फसलें गन्ना, आम, सब्जी व मूंगफली की फसल सभी को बंदर नष्ट कर रहे हैं। इससे आजिज जाकर किसानों ने एक जुगाड़ निकाला और भालू की ड्रेस लेकर आए जिसको पहनकर बारी-बारी से किसान खेतों में घूमते रहते हैं जिसको देखकर बंदर डर कर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्पाती बंदर सब्जियों को तोड़ कर खा जाते हैं। इन्हें भगाने के लिए गांव के लोगों ने भालू की ड्रेस खरीदी है। बारी बारी से भालू की ड्रेस पहनकर फसलों की रखवाली करते हैं। लवलेश सिंह ने कहा कि इलाके में अचानक से सैकड़ों बंदर आ गए हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें भगाने के लिए ग्रामीणों को मजबूरन भालू बनना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें