फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक देख भड़के इंस्पेक्टर: बजरंग दल के संयोजक का आरोप- पुलिसकर्मी ने कहा यहां टीका लगाकर मत आना, बंद कर दूंगा

Wed, 31 May 2023 06:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बजरंग दल के संयोजक शिवम शर्मा ने डीएम से की गई शिकायत में कहा है कि वह एक मामले में कोतवाली पहुंचे, लेकिन इंस्पेक्टर उनके माथे का तिलक देखकर भड़क गए। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कहा कि यहां तिलक लगाकर मत आना।
विज्ञापन
उझानी कोतवाली क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बजरंग दल के संयोजक शिवम शर्मा ने इंस्पेक्टर के खिलाफ डीएम से शिकायत की है। शिवम का आरोप है कि उझानी इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें कोतवाली से बाहर धकेल दिया। शिवम ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

उझानी निवासी शिवम शर्मा के मुताबिक, वह बजरंग दल के संयोजक हैं। एक मामले में उझानी पुलिस मंदिर के पुजारी को कोतवाली उठा लाई थी। जब इसकी सूचना मिली तो वह भी कोतवाली पहुंच गए, लेकिन इंस्पेक्टर उनके माथे का तिलक देखकर भड़क गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कहा कि यहां तिलक लगाकर मत आना। 
विज्ञापन

यह हवा कौन सी चल रही है। तुझे भी कोतवाली में उठाकर बंद कर दूंगा। उन्होंने कहा कि यह तिलक ही हिंदू की पहचान है तो इंस्पेक्टर ने अपमानित करते हुए उन्हें कोतवाली से बाहर निकाल दिया। बुधवार को उन्होंने डीएम कार्यालय जाकर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें