फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार्रवाई के बाद धरने से उठे ग्रामीण

Fri, 22 Sep 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। दुवावट गांव में पूजा में खलल डालने वाली दूसरे समुदाय की महिलाओं का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने 19 घंटे बाद धरना समाप्त किया। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

गांव में बुधवार रात दो समुदाय भिड़ गए थे। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कीर्तन के दौरान दूसरे समुदाय की महिलाओं ने धक्कामुक्की की। तहरीर पर पुलिस ने दूसरे समुदाय की चार महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियो पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धर्मस्थल पर ही धरना शुरू कर दिया था। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण धरने से नहीं उठे।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरे समुदाय की मोटा, मुन्नी, समेत चार का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। इसके बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने धरना खत्म करने का ऐलान किया। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों से मिलजुल कर रहने की अपील की गई है। अगर कोई माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें