भमोरा। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास भमोरा-आंवला रोड से पखुन्नी को जा रहे मार्ग पर शुक्रवार को एक धारावाहिक की शूटिंग देखने ग्रामीण उमड़े। हालांकि इस दौरान यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार, मुंबई से आए कुछ कलाकारों के साथ उनके कर्मचारियों ने दो तीन पंडाल लगा रखे थे, जहां डायरेक्टर शशांक भारद्वाज ने बताया कि चैनल के लिए धारावाहिक की शूटिंग की जा रही है। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जो रेलवे ट्रैक व खड़ी फसल के खेतों में खड़े थे। यहां न तो कोई सिक्योरिटी थी और न ही कोई पुलिस की व्यवस्था। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर विजय कुमार ने बताया कि हमारे पास इस शूटिंग की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। न ही इसके लिए कोई परमिशन ली गई है। संवाद