नवाबगंज। मिट्टी से भरी ट्राॅलियों से गांव में हो रही धूल से गुस्साए लोगों ने सड़क से गुजर रही इन ट्राॅलियों को रोककर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रॉलियों को गांव से बाहर निकलने ही नहीं दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली चालकों को हिदायत दी कि वह मिट्टी से भरी ट्राॅलियों पर त्रिपाल डाल कर गुजरे, जिससे गांव में धूल न हो।
बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण के लिए इन दिनों मिट्टी के पटान का कार्य चल रहा है। हाईवे पर मिट्टी के पटान कर रहे ट्रैक्टर ट्राॅली चालक गांव के अंदर से मिट्टी से भरी ट्रालियां लेकर गुजरते हैं। इससे सड़कों पर मिट्टी गिरने के साथ ही धूल से लोगों का सड़क से गुजरना दुश्वार हो गया है। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद लोग मान गए। संवाद