मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव में रामगंगा नदी में एक ग्रामीण का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त कराई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को शाम चार बजे ग्रामीण का शव रामगंगा नदी के किनारे तातारपुर गांव के पास उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। नदी से निकाले गए ग्रामीण की पहचान 60 वर्षीय बह्मपाल पुत्र छोटे, थाना मिलक, जिला रामपुर के रूप में की है। ब्रह्मपाल 16 सितंबर को अपने गांव से लापता हो गया था। परिजनों ने मिलक कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संवाद
परिजनों ने मौक़े पर आकर मृतक की पहचान बृहम्पाल पुत्र छोटे निवासी कूप के रूप में की।