नवाबगंज। ईद-ए-मिलादुनवी के जुलूस के दौरान जूते-चप्पलें पहनकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पास जाने के मामले में हरिपाल गंगवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे में 16 सितंबर को निकले ईद-ए-मिलादुनबी के जुलूस में कुछ लोग बाइपास मार्ग पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पास जूते-चप्पलें पहन कर चले गए थे। इस पर दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हुई थीं। हिंदू समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया था। फिलहाल, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद