फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेहोश होने के बावजूद पीटते रहे ग्रामीण, शर्मिंदगी की वजह से खुदकुशी की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। पीलीभीत निवासी आदेश के साथ ग्रामीणों ने काफी अमानवीता की। वह लड़खड़ा रहा और लोग पीटते रहे। वायरल वीडियो में वह बेसुध पड़ा है। इसके बावजूद लोग लाठियां बरसा रहे हैं। घटना से जुड़े ऑडियो-वीडियो व मौके के हालात हत्या का इशारा कर रहे हैं, पर पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आत्महत्या का संकेत दे रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि पिटाई के बाद शर्मिंदगी या कार्रवाई के डर से आदेश ने आत्महत्या की है। फिलहाल, जांच पूरी होने के बाद ही मौत के राज से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन

मारपीट का जो वीडियो परिजनों ने पुलिस को दिया है, उसमें जमीन पर बेसुध पड़े आदेश को पीटा जा रहा है। वीडियो में किसी लड़की की आवाज भी सुनाई दे रही है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आदेश यहां एक लड़की से मिलने आया था। परिवार के लोग और करीबी बता रहे हैं कि यहां लड़की के गांव वालों ने उसे घेर लिया और बेतहाशा पिटाई कर दी। इसके बाद शर्मिंदगी या कार्रवाई से डर से उसने आत्महत्या कर ली।
इंस्पेक्टर का कहना है कि आदेश ने मनपुरा गांव निवासी अपने रिश्तेदार को कॉल की थी। उसने कहा था कि पता नहीं वह जीवित रहेगा या नहीं, इसलिए परिजनों का ख्याल रखना। इसका ऑडियो पुलिस को मिला है, जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा से सीधे आया था मनपुरा, बेटे का शव देख बेसुध हुए पिता
फरीदपुर। आदेश सिंह अपने गांव पटनिया से पांच माह पहले हरियाणा में काम पर गया था। पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि वह दीपावली पर बेटे के घर आने का इंतजार कर रहे थे। दीपावली पर छुट्टी न मिलने के कारण वह घर नहीं आ पाया। शुक्रवार को वह हरियाणा से आया तो सीधे मनपुरा गांव में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। आदेश के साथ हरियाणा में काम करने वाला गांव का युवक घर से बाइक लेकर मनपुरा गया था। आदेश के साथ हरियाणा में काम करने वाले मनपुरा गांव के लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार दिया। उन्होंने पांच माह से बेटे को नहीं देखा था। रविवार को उसका शव देख वह बेसुध हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें