फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मामूली विवाद में घर आ रहे ग्रामीणों से मारपीट, तोड़ी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। चप्पल गायब करने के विवाद के बाद मोहनपुर गांव निवासी स्मैक तस्करी का आरोपी शब्बू व उसके साथियों ने गांव के ही रहने वाले उवैस व उसके साथियों पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के कार के साथ तोड़फोड़ की। हालांकि कैमरे में तोड़फोड़ करते हुए आरोपियों का वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित उवैस की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने शब्बू सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम के अनुसार, क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी उवैस ने तहरीर देकर बताया कि वह व उसके परिवार के लोग शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने गांव में ही मस्जिद पर गए थे। दोपहर में आते वक्त गांव के आलम व अन्य चप्पल गायब करने को लेकर गाली देने लगे। पीड़ित व उसके भाई नफीस ने विरोध किया तो उक्त लोग नफीस को पीटने लगे। मौके पर मौजूद मामू शरीफ व अन्य कई लोगों ने बीच-बचाव कर दिया।
शाम को जब पीड़ित का भाई नफीस गांव में ही रहीस की दुकान पर गया। तब आलम, उनके बेटे आदि ने नफीस को घेरकर पीटा। घटना की तहरीर देने जब वह व उसका भाई नफीस, शरिफ, तौफिक, हसन रजा रात नौ बजे गांव से कार से थाने आ रहे थे। तभी रेलवे फाटक फरीदपुर के करीब उसके गांव के आरोपी आलम, आरिफ, टिल्लू, सलीम खां, मोहसिन, यासीन, एबाब, महताब, असहाब उर्फ शब्बू, महताब आदि धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी स्मैक तस्करी का कार्य करता है। आरोपी शब्बू स्मैक तस्करी में जेल भी जा चुका है। फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें