फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन बेचने जा रहे कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
पकड़ा गया राशन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ दिया राशन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजवीर बोले, जांच के बाद होगी कार्रवाई

फतेहगंज पश्चिमी। राशन बेचने को ले जा रहे एक कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई कोटेदार को जाने दिया और राशन भी उसे लौटा दिया, बजाय कोई कार्रवाई करने के राशन कोटेदार को ही लौटा दिया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गांव फरीदापुर रामचरन की गौटिया में सोमवार शाम करीब पांच बजे कोटेदार आशा बेगम पत्नी मो. अहमद ने गरीबों को बंटने आया करीब सवा दो क्विंटल राशन बेच दिया। मामले की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई उन्होंने राशन ले जा रहे वाहन को घेर लिया। कोटेदार ने जब विरोध जताया तो ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह को फोन पर दे दी। एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर और पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक जांच पड़ताल करने के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर ने राशन कोटेदार को ही सौंप दिया और ग्रामीणों को डांटकर भगा दिया। किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो एसडीएम सदर को भी भेजा गया है। थाना फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि कोटेदार को राशन सुपुर्दगी में दिया गया। अगर कहीं कोई अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें