फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधी रात महिला के घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीटा... गंभीर घायल, चोरी का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

हाफिजगंज क्षेत्र में मंगलवार रात गांव पृथ्वीपुर नवदिया में तीन युवक एक घर में घुस गए। शोर मचने पर युवक बाइक से भागे तो ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर नवदिया में मंगलवार रात चोरी करने को घुसे युवकों को देख महिला ने शोर मचाया तो युवक बाइक पर बैठकर भागे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी गंभीर घायल हुआ है। उसका उपचार कराया गया है। उसके दो साथी वहां से भाग निकले। महिला ने नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के गांव पृथ्वीपुर नवदिया निवासी महिला ने बताया कि उसके पति पंजाब में काम करने गए हुए हैं। घर पर वह अकेली रहती हैं। मंगलवार की रात वह अपनी छत पर सो रही थी। रात करीब एक बजे खटपट की आवाज होने पर वह जाग गई। उसने देखा कि बदमाश दीवार पर सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुस आए हैं। एक चोर पशुशाला में बंधी भैंस को खोल रहा है। यह देख महिला ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। इस पर घर में घुसे चोर बाहर निकलकर बाइक पर बैठकर भाग निकले। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में हैदरी दल के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, पार्क में युवतियों को धमकाया... वीडियो भी बनाया था
विज्ञापन

 

विज्ञापन

तार में फंसकर गिरी बाइक 
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए। उन्होंने चोरों का पीछा किया। आरोप है कि चोरों ने हवाई फायरिंग की। इस बीच एक खेत में पड़े तार में फंसकर आरोपियों की बाइक गिर गई। पीछे से ग्रामीण वहां पर पहुंचे। इस बीच दो आरोपी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया, जिसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी गंभीर घायल हुआ है। 

महिला ने बताया कि उक्त लोग पिछले वर्ष भी उसकी तीन भैंसों को चुरा ले गए थे। इस साल वह फिर से चोरी करने के उद्देश्य से उसके घर में घुसे थे। गांव के प्रधान का कहना है कि किसी ने मारपीट नहीं की है। भागते समय चोर बाइक से गिरा था। गिरने से उसके चोट लगी है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें