भड़सर। हर घर जल योजना के अंतर्गत तीन करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बना ओवरहेड टैंक सफेद हाथी साबित हो रहा है। गांव भटपुरा जागीर निवासी पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार, राममूर्ति लाल, राजेंद्र कुमार, गिरिजा देवी, प्यारेलाल आदि ने बताया कि तीन माह पहले अज्ञात चोरों ने टंकी के तार काट दिए। जेई अजय कुमार से शिकायत की तो आश्वासन मिला लेकिन अबतक समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीण परेशान हैं। वे शुद्ध पेयजल की बांट जोह रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, समस्या का समाधान न होने पर डीएम से शिकायत की जाएगी। जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों को जल्द पेयजल आपूर्ति की जाएगी।