नवाबगंज। तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने पांचवें दिन मंगलवार को भी तहसील परिसर में नारेबाजी की। तहसील के अधिवक्ता पांच जून से एसडीएम उदित पंवार और तहसीलदार अभिषेक तिवारी की कार्यशैली से नाराज होकर एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। एटवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, सचिव पुष्पाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी ने कहा, जबतक एसडीएम का तबादला नहीं हो जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, पूर्व सचिव दुष्यंत गंगवार, संजीव गंगवार, ओमेंद्र देव आर्य आदि मौजूद रहे।