सिरौली। शिवपुरी में शुक्रवार की रात दूसरे समुदाय के लोग बिना इजाजत के करीब 250 लोगों के साथ जुलूस निकाला। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने थाने में तहरीर व एक्स पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री और अधिकारियों से शिकायत की है। नई परंपरा डालने का विरोध करते हुए जुलूस निकालने के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव के लोगों ने बताया, गांव में शुक्रवार रात आठ बजे करीब 250 लोग अचानक आई लव मोहम्मद आदि के नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में घूम रहे थे। यह जुलूस मस्जिद मोहल्ले से शुरू होकर कूंचा, ठाकरान होकर मेन मार्केट से गुजरकर पुलिया मोहल्ला पहुंचा। कुछ लोगों ने विरोध भी किया और 12 से अधिक लोग हस्ताक्षर कर गांव में ही मौजूद हलका सिपाही को तहरीर दे दी है। ग्रामीणों का कहना था कि त्योहारों से पूर्व थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में सीओ ने नई परंपरा नहीं डालने की सख्ती से हिदायत दी थी, जबकि गांव में ईद से पूर्व कभी ऐसा जुलूस नहीं निकलता था। नई परंपरा डालना कानून का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री एवं जिले के आला-अधिकारियो को ट्वीट कर शिकायत की है।
-
मौके पर हलका प्रभारी को भेजा
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पता चलने पर हलका प्रभारी को भेजा गया। पता चला कि जो नमाजी है, उनके स्वागत में ज्यादा लोग पहुंच गए। उसमें संख्या ज्यादा लोगों की होने से जुलूस का रूप हो गया।