फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दावत खाकर पैदल लौट रहे ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने हृदयघात से बताई मौत
विज्ञापन


दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर से दावत खाकर पैदल अपने घर लौट रहे ग्रामीण की दुनका बाजार में रविवार रात मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा है, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम से हृदयघात से मौत की आशंका व्यक्त की है। वहीं, ग्रामीण के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, सिंगरा मिलक रामपुर हाल निवासी कुड़का थाना शेरगढ़ 40 वर्षीय नंदकिशोर उर्फ बंटी रविवार को थाना शाही के गांव फिरोजपुर में दावत खाने गया था। उसके बाद वह पैदल ही अपने बच्चों के पास थाना शेरगढ़ के गांव कुड़का जा रहा था। रविवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस चौकी दुनका के पास पहुंचा तो रोड पर गश्त कर रहे होमगार्ड ने उससे रात में पैदल आने का कारण पूछा। वह बताने के बाद दुनका साप्ताहिक बाजार में पहुंचा। वहीं गिरकर बेहोश हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज दुनका मुनेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। लेकिन यहां उनकी मौत हो गई। ग्रामीण के परिवार में चार बच्चे और उनकी पत्नी है। नंदकिशोर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश भैसला ने बताया कि नंदकिशोर उर्फ बंटी की मौत हृदयघात से हुई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भी उसकी हृदयघात से मौत की बात सामने आई है। हत्या का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें