फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीनी विवाद की रंजिश में ग्रामीण पर की फायरिंग

Wed, 15 Jul 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव वंडिया खुर्द में जमीनी विवाद की रंजिश में सोमवार रात बागेश्वर उर्फ बागीश यादव पर फायरिंग की गई। कंधे और हाथ में छर्रे लगने से वह लहूलुहान हो गए। शोर करने पर आरोपी भाग गए। बेटे आकाश ने फायरिंग के आरोप में गांव के छविराम, कुंवरपाल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बागीश के बेटे आकाश ने दी गई तहरीर में बताया कि पिता सोमवार रात पड़ोस के गांव वंडिया कला में एक चिकित्सक के पास जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में गांव के छविराम, कुंवरपाल और दो अज्ञात लोगों ने उनको घेर लिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उनपर फायरिंग की। पिता दूरी पर थे, जिस कारण उनकी पीठ और हाथ में छर्रे लगे। वह लहूलुहान हो गए। शोर करने पर आरोपी भाग गए। उन्होंने आकाश को फोन करके बुलाया। सूचना पर आकाश ग्रामीणों संग मौके पर पहुंचे।
बागीश ने बताया कि आरोपियों से जमीनी विवाद है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कई बार की है लेकिन निस्तारण नहीं हुआ है। रंजिश मानते हुए आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल होने पर पुलिस ने रात में ही मेडिकल कराया। पीठ में लगा छर्रा फरीदपुर सीएचसी में निकाल दिया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हाथ में लगा छर्रा नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन घटना को संदिग्ध मान रही है। इस घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की सच्चाई जानने के लिए सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें